Smart Gadgets: 1 हजार से भी कम कीमत में आते हैं ये यूजफुल गैजेट्स, आपके घर को बना देंगे स्मार्ट

डिजिटल दुनिया में स्मार्टफोन से लेकर घर और रसोई तक टेक्नोलॉजी काफी तेजी से बदल रही है। इन बदलावों के साथ ही अब हम स्मार्ट होम्स का नाम सुनते हैं। स्मार्ट होम यानी घर में मौजूद डिवाइसों को रिमोट की मदद से ही कंट्रोल किया जा सकता है और कई बार ये डिवाइस खुद से ही काम करते हैं। स्मार्ट होम के लिए आज कल कम कीमत में भी कई स्मार्ट डिवाइस मार्केट में उपलब्ध हैं, जो अच्छी क्वालिटी के साथ हाईटेक फीचर्स के साथ आते हैं। यदि आप भी इन्हीं स्मार्ट डिवाइस के बारे में जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 1000 से कम कीमत वाले हाईटेक फीचर्स वाले और यूजफुल स्मार्ट डिवाइस के बारे में बताएंगे। चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट

स्मार्ट स्पीकर
सबसे पहले मनोरंजन से शुरू करते हैं। इस लिस्ट में स्मार्ट स्पीकर पहली पसंद में से एक है। स्मार्ट स्पीकर को 1000 से कम कीमत में भी खरीदा जा सकता है। साथ ही अधिक कीमत में मार्केट में अमेजन एलेक्सा, गूगल असिस्टेंट और एपल सीरी उपलब्ध हैं, हालांकि एपल सीरी के लिए आपको और अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। स्मार्ट स्पीकर की मदद से आप किचन में खाना बनाते हुए भी वॉयस कमांड से म्यूजिक प्ले कर सकते हैं। इससे आप अलार्म, समाचार और कॉलिंग जैसे काम केवल अपनी वॉयस कमांड से ही हो जाते हैं। आप स्मार्ट स्पीकर की मदद से घर के अन्य स्मार्ट डिवाइस को भी कंट्रोल कर सकते हैं।

स्मार्ट एलईडी लाइट
आपके घर को स्मार्ट बनाने के लिए स्मार्ट एलईडी लाइट भी काफी बढ़िया डिवाइस है। इस डिवाइस की मदद से आप घर को और सुंदर बना सकते हैं। स्मार्ट लाइट में वार्म, नेचुरल टोन और मल्टिपल कलर जैसे कई ऑप्शन मिल जाते हैं, जो आप अपनी सुविधा और मूड के हिसाब से सेट कर सकते हैं। इस डिवाइस को आप डिस्को लाइट और नॉर्मल लाइट की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। स्मार्ट लाइट का सबसे अच्छा फीचर यह है कि आप इसे अपनी वॉयस कमांड से ही बंद और चालू कर सकते हैं।