Smart Gadgets: आपके घर को स्मार्ट बना देंगे ये स्मार्ट डिवाइस, देंगे पूरी लिस्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 15 Aug 2022 04:42 PM IST
विज्ञापन
Smart Gadgets for Home in India 2022 Check Full List Here
Smart Gadgets for Home

    स्मार्टफोन से लेकर घर और रसोई तक टेक्नोलॉजी काफी तेजी से बढ़ रही है। कुछ समय पहले तक हम सिर्फ घरों के बारे में सोच रहे थे लेकिन अब हम स्मार्ट होम के बारे में सोचने लगे हैं। स्मार्ट होम के लिए आज कल कम कीमत में भी कई स्मार्ट डिवाइसेज मार्केट में उपलब्ध हैं, जो अच्छी क्वालिटी के साथ हाईटेक फीचर्स के साथ आते हैं। यदि आप भी इन्हीं स्मार्ट डिवाइस के बारे में जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको हाईटेक फीचर्स वाले और यूजफुल स्मार्ट डिवाइसेज के बारे में बताएंगे।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    स्मार्ट स्पीकर

    सबसे पहले मनोरंजन से शुरू करते हैं। इस लिस्ट में स्मार्ट स्पीकर पहली पसंद में से एक है। स्मार्ट स्पीकर के रूप में मार्केट में अमेजन एलेक्सा, गूगल असिस्टेंट और एपल सीरी उपलब्ध हैं, हालांकि एपल सीरी के लिए आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। स्मार्ट स्पीकर की मदद से आप किचम में खाना बनाते हुए भी वॉयस कमांड से म्यूजिक प्ले कर सकते हैं। इससे आप अलार्म, समाचार और कॉलिंग जैसे काम केवल अपनी वॉयस कमांड से ही कर सकते हैं। आप इस स्पीकर से घर के अन्य स्मार्ट डिवाइस को भी कंट्रोल कर सकते हैं।

    Smart LED Bulb
    Smart LED Bulb - फोटो : mi.com

    स्मार्ट लाइट

    इस लिस्ट में दूसरा प्रोडक्ट है स्मार्ट लाइट। इस डिवाइस की मदद से आप घर को और सुंदर बना सकते हैं। स्मार्ट लाइट में वार्म, नेचुरल टोन और मल्टिपल कलर जैसे कई ऑप्शन मिल जाते हैं, जो आप अपनी सुविधा और मूड के हिसाब से सेट कर सकते हैं। स्मार्ट लाइट का सबसे अच्छा फीचर यह है कि आप इसे अपनी वॉयस कमांड से ही बंद और चालू कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें