SENS Edyson 1 Review: बजट में प्रीमियम डिजाइन और परफॉर्मेंस देने की अच्छी कोशिश

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 01 Nov 2022 01:26 PM IST
SENS Edyson 1 smartwatch Review in Hindi
SENS Edyson 1 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    घरेलू कंपनी SENS के सारे प्रोडक्ट मेड इन इंडिया होते हैं। ऐसा कंपनी का दावा है। इन्हीं में से एक प्रोडक्ट SENS Edyson 1 है जो कि एक स्मार्टवॉच है। SENS Edyson 1 की कीमत रिव्यू लिखे जाने तक अमेजन पर 1,799 रुपये थी। SENS Edyson 1 का लुक काफी हद तक एपल जैसा किया गया है। इसका स्ट्रैप भी एपल वॉच जैसा है और बैक पैनल को देखकर कोई भी कहेगा कि यह एपल वॉच ही है। SENS Edyson 1 के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें कई सारे हेल्थ फीचर्स भी हैं। SENS Edyson 1 को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए इसका रिव्यू जानते हैं...

    SENS Edyson 1 Review
    SENS Edyson 1 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    SENS Edyson 1 Review: डिजाइन

    SENS Edyson 1 पहली नजर में एक गुड लुकिंग वॉच है, हालांकि इसे एक स्लिम वॉच नहीं कहा जाएगा। SENS Edyson 1 की बॉडी थोड़ी मोटी और हेवी है। राइट में एक बटन और माइक्रोफोन है। स्ट्रैप की डिजाइन एपल वॉच जैसी है, लेकिन क्वॉलिटी कुछ खास नहीं है। कहने को तो SENS Edyson 1 का स्ट्रैप सिलिकॉन का है लेकिन प्लास्टिक वाली फीलिंग आती है। डिस्प्ले के किनारे राउंड हैं और बॉडी मेटल की है। बिल्ड क्वॉलिटी को लेकर हमें कोई शिकायत नहीं।

    SENS Edyson 1 Review: बजट में प्रीमियम डिजाइन और परफॉर्मेंस देने की अच्छी कोशिश

    वॉच के लेफ्ट में स्पीकर दिया गया है। वॉच के साथ बॉक्स में एक एक्स्ट्रा स्ट्रैप मिलता है। स्ट्रैप को चेंज करना आसान है। वॉच को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है जो कि बड़ी बात है, क्योंकि 1,500 रुपये के सेगमेंट में आपको शायद ही आईपी रेटिंग मिलेगी। अब कुल मिलाकर कहा जाए तो अपनी कीमत के लिहाज से SENS Edyson 1 की डिजाइन अच्छी कही जाएगी।

    SENS Edyson 1 Review: बजट में प्रीमियम डिजाइन और परफॉर्मेंस देने की अच्छी कोशिश
    SENS Edyson 1 Review
    SENS Edyson 1 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    SENS Edyson 1 Review: डिस्प्ले

    डिस्प्ले की ब्राइटनेस अच्छी है। धूप की सीधी रौशनी में डिस्प्ले के साथ दिक्कत नहीं होती है। डिस्प्ले का टच थोड़ा सा स्लो है लेकिन इसे खराब नहीं कहा जाएगा। SENS Edyson 1 की डिस्प्ले की साइज 1.7 इंच है तो आपको कंटेंट को देखने में परेशानी नहीं होगी यानी मैसेज और कॉल के नोटिफिकेशन आराम से देखे जा सकेंगे। इसके साथ 150 से अधिक वॉच फेसेज मिलते हैं, हालांकि यह एप के जरिए मिलेंगे। SENS Edyson 1 में चार वॉच फेसेज इनबिल्ट मिलते हैं। ओवरऑल डिस्प्ले कीमत के हिसाब से अच्छी है।