Samsung: एक साथ महंगे हुए सैमसंग के ये तीन स्मार्टफोन, हाल ही में बढ़ी हैं शाओमी के फोन की कीमतें

हाल ही में शाओमी के स्मार्टफोन और टीवी की कीमतों में इजाफा हुआ है और अब सैमसंग ने भी झटका दे दिया है। शाओमी के टीवी की कीमतों में 3,000 रुपये तक का तो स्मार्टफोन की कीमतों में 1,000 रुपये तक का इजाफा हुआ था। अब सैमसंग के तीन स्मार्टफोन एक साथ महंगे हो गए हैं। सैमसंग के जिन फोन की कीमतों में इजाफा हुआ है, उनमें एक एफ सीरीज का, एक एम सीरीज का और एक ए सीरीज का फोन शामिल है। फोन की कीमतों में 500 रुपये तकका इजाफा हुआ है। बता दें कि सैमसंग ने हाल ही में नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy F22 को भारत में लॉन्च किया है। Samsung Galaxy F22 में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर के साथ चार रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में 6000mAh की बैटरी है। आइए जानते हैं नई कीमतें और फीचर्स...

Samsung Galaxy F02s की कीमत
Samsung Galaxy F02s की कीमत में 500 रुपये का इजाफा हुआ है। अब इसके 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,499 रुपये हो गई है जो कि पहले 8,999 रुपये थी। वही 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 10,499 रुपये में उपलब्ध है जो कि पहले 9,999 रुपये में बिक रहा था।

Samsung Galaxy M02s की कीमत
Samsung Galaxy M02s को भारत में 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब इसके 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,499 रुपये हो गई है जो कि पहले 8,999 रुपये थी। वही 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 10,499 रुपये में उपलब्ध है जो कि पहले 9,999 रुपये में बिक रहा था।
- 4G डाउनलोडिंग स्पीड: जियो ने फिर मारी बाजी, एयरटेल को हुआ नुकसान
- Whatsapp New Privacy Policy: नए मंत्री के आते ही ठंडे पड़े व्हाट्सएप के तेवर, दिल्ली हाईकोर्ट में कही ये बड़ी बात
- Pokemon Go Fest 2021: 17 जुलाई से होगा आगाज, भारतीय प्लेयर को फ्री में मिलेगा यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन
- Poco F3 GT: गेमिंग ट्रिगर के साथ अगल महीने लॉन्च होगा यह फोन, मिलेगा मीडियाटेक Dimensity 1200 प्रोसेसर