Samsung Galaxy Z Fold 4: तस्वीरों देखें कैसा है सैमसंग का नया फ्लैगशिप

प्रदीप पाण्डेय
Wed, 10 Aug 2022 07:29 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy Z Fold 4 first impression price in India specifications and more
Samsung Galaxy Z Fold 4 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप Samsung Galaxy Z Fold 4 को लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy Z Fold 4 के साथ Galaxy Z Flip 4 के अलावा गैलेक्सी वॉच 5 सीरीज और गैलेक्सी बड्स 2 प्रो भी लॉन्च हुए हैं। गैलेक्सी वॉच 5 सीरीज के तहत दो स्मार्टवॉच लॉन्च हुई हैं जिनमें Galaxy Watch 5 और Galaxy Watch 5 PRO शामिल हैं। Samsung Galaxy Z Fold 4 को पहले के मुकाबले हल्का बनाया गया है और मल्टीटास्किंग पर काफी ध्यान दिया गया है। Samsung Galaxy Z Fold 4 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। आइए तस्वीरों में देखते हैं कि कैसा है यह सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन?

    Samsung Galaxy Z Fold 4
    Samsung Galaxy Z Fold 4 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Samsung Galaxy Z Fold 4: डिजाइन

    Samsung Galaxy Z Fold 4 की डिजाइन पहले जैसी ही है लेकिन फोन को हल्का बनाया गया है। Samsung Galaxy Z Fold 3 का कुल वजन 271 ग्राम था लेकिन Samsung Galaxy Z Fold 4 का कुल वजन 263 ग्राम है। Samsung Galaxy Z Fold 4 में भी फोल्ड वाले पैनल पर लोगो है। नीचे की ओर स्पीकर और टाईप-सी पोर्ट है। राइट में पावर बटन और वॉल्यूम बटन हैं जबकि लेफ्ट में ऊपर की ओर सिम कार्ड ट्रे है।

    Samsung Galaxy Z Fold 4
    Samsung Galaxy Z Fold 4 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Samsung Galaxy Z Fold 4: डिस्प्ले

    Samsung Galaxy Z Fold 4 में 7.6 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X इनफिनिटी फ्लेक्स प्राइमरी डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं दूसरी डिस्प्ले 6.2 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X इनफिनिटी ओ कवर डिस्प्ले है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1300 निट्स है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस का सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें