Samsung Galaxy Z Flip 4 Vs Oppo Find N2 Flip: कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट? जानें दोनों के फीचर्स और कीमत

ओप्पो ने हाल ही में अपने नए फोल्डेबल फोन OPPO Find N2 Flip को भारत में लॉन्च किया है। इस फोन को डायमेंसिटी 9000+ प्रोसेसर और 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस किया गया है। फोन की कीमत 89,999 रुपये है और लगभग इसी कीमत पर Samsung Galaxy Z Flip 4 भी आता है। ऐसे में दोनों फोन का तगड़ा मुकाबला देखने मिल रहा है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे Samsung Galax

Samsung Galaxy Z Flip 4 दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 89,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 94,999 रुपये है। फोन पर्पल, ग्रैफाइट और पिंक गोल्ड कलर ऑप्शन में आता है।Oppo Find N2 Flip को भारत में सिंगल स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है। फोन के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 89,999 रुपये है। फोन एस्ट्रल ब्लैक और मूनलाइट पर्पल कलर ऑप्शन में आता है।

Samsung Galaxy Z Flip 4 Vs Oppo Find N2 Flip: डिस्प्ले
Samsung Galaxy Z Flip 4 में 6.7 इंच डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है, जिसका (1080x2640 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 900 निट्स है। गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 में 1.9 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का भी सपोर्ट है। दोनों स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस की प्रोटेक्शन है।Oppo Find N2 Flip में 6.8 इंच का फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है, जो (1,080x2,520 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज एडाप्टिव रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ पिक्सल डेनसिटी 403ppi और टच सैंपलिंग रेट 240Hz मिलता है। वहीं कवर डिस्प्ले में 382x720 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ-साथ 250ppi की पिक्सल डेनसिटी मिलती है।