सैमसंग गैलेक्सी एक्टिव वॉच 2 हुआ लॉन्च, स्मार्टवॉच से ही कर सकेंगे फोन पर बात

सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी वॉच एक्टिव सीरीज का विस्तार करते हुए गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 (Galaxy Watch Active 2) लॉन्च कर दिया है। गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 में नया बेजल कंट्रोल, ऑटोमेटिक एक्टिविटी ट्रैक, वॉयस कॉलिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ऐसे में एप्पल वॉच सीरीज 4 के बाद गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 दुनिया की दूसरी ऐसी स्मार्टवॉच हो गई है जिसके जरिए आप फोन पर बात कर सकते हैं। आइए जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 के अन्य फीचर्स और कीमत के बारे में...

गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 की कीमत और उपलब्धता
सैमसंग गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 की शुरुआती कीमत 279.99 डॉलर यानी करीब 20,000 रुपये है। इस कीमत में 40mm और ब्लूटूथ वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 44mm वाले वेरियंट की कीमत 299.99 डॉलर यानी करीब 21,000 रुपये है। गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 के लिए अमेरिका में प्री-बुकिंग 6 सितंबर से शुरू होगी, हालांकि भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 की स्पेसिफिकेशन
गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 के 40mm और 44mm दोनों वेरियंट एल्यूमीनियम और स्टेनलेस स्टील केस में मिलेगा। इसके अलावा इनमें Wi-Fi और LTE का भी सपोर्ट दिया गया है। 40mm वाले वेरियंट में 1.2 इंच की डिस्प्ले है और 44mm वाले मॉडल में 1.4 इंच की डिस्प्ले है। दोनों में एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 360x360 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास DX+ दिया गया है। साथ ही गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 स्मार्टवॉच को वाटर और डस्टप्रूफ के लिए IP68 की रेटिंग मिली है।