Samsung Galaxy S23 Vs S23 Plus: दोनों फ्लैगशिप फोन में क्या है अंतर? डिस्प्ले से लेकर फीचर्स तक, जानें सबकुछ

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 16 Mar 2023 05:06 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy S23 Vs S23 Plus which is best for you From display to features know everything
Samsung Galaxy S23 Vs S23 Plus - फोटो : अमर उजाला

    सैमसंग ने इस साल फरवरी में अपने सबसे बड़े इवेंट Galaxy Unpacked में अपनी सबसे पावरफुल स्मार्टफोन सीरीज गैलेक्सी एस 23 को भारत में लॉन्च किया है। इस सीरीज के तहत गैलेक्सी एस 23, गैलेक्सी एस 23 प्लस और गैलेक्सी एस 23 अल्ट्रा को लॉन्च किया गया। गैलेक्सी एस 23 और गैलेक्सी एस 23 प्लस लगभग एक जैसी स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं। लेकिन दोनों फोन में कीमत, डिजाइन और बैटरी के मामले में कई अंतर भी हैं। ऐसे में यदि आप भी इन दोनों फोन के बीच का अंतर जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको Samsung Galaxy S23 Vs S23 Plus के बारे में सभी डिटेल्स देने वाले हैं। चलिए जानते हैं।

    Samsung Galaxy S23 Vs S23 Plus
    Samsung Galaxy S23 Vs S23 Plus - फोटो : अमर उजाला

    Samsung Galaxy S23 Vs S23 Plus: कीमत

    Samsung Galaxy S23 फैंटम ब्लैक, क्रीम, ग्रीन और लेवेंडर कलर ऑप्शन में आता है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 74999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 79,999 रुपये है।Samsung Galaxy S23 plus दो कलर ऑप्शन फैंटम ब्लैक और क्रीम कलर में आता है। इसके 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 94,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,04,999 रुपये है।

    Samsung Galaxy S23 Vs S23 Plus
    Samsung Galaxy S23 Vs S23 Plus - फोटो : अमर उजाला

    Samsung Galaxy S23 Vs S23 Plus: डिजाइन और डिस्प्ले

    गैलेक्सी एस 23 में 6.1 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और इसके साथ HDR10+ का भी सपोर्ट है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन मिलती है। डिस्प्ले के साथ 425 पीपीआई का सपोर्ट है।गैलेक्सी एस 23 प्लस के साथ भी गैलेक्सी एस 23 की तरह की डिस्प्ले फीचर्स मिलते हैं। लेकिन इस फोन के साथ 6.6 इंच की बड़ी Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले के साथ 393 पीपीआई का सपोर्ट मिलता है। दोनों फोन के साथ एक जैसी ब्राइटनेस मिलती है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें