Samsung Galaxy S23 Ultra: तस्वीरों में देखें कैसा है सैमसंग का 200 मेगापिक्सल कैमरे वाला पहला फोन

प्रदीप पाण्डेय
Thu, 02 Feb 2023 09:22 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy S23 Ultra first impression price in India specifications in hindi
Samsung Galaxy S23 Ultra - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

    सैमसंग ने Samsung Galaxy Unpacked 2023 में Samsung Galaxy S23 सीरीज के तीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनमें Galaxy S23, Galaxy S23 Plus और Galaxy S23 Ultra शामिल हैं। Samsung Galaxy S23 को कई सारे बदलावों के साथ पेश किया है जिनमें रिसाइकल मैटेरियल भी शामिल हैं। सैमसंग ने Galaxy S23 Ultra में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया है, जबकि Galaxy S23, Galaxy S23 Plus में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इनमें से Samsung Galaxy S23 Ultra को हमने कुछ देर इस्तेमाल किया है। आइए तस्वीरों में देखते हैं कैसा है सैमसंग का यह नया फोन...

    Samsung Galaxy S23 Ultra
    Samsung Galaxy S23 Ultra - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

    Galaxy S23 Ultra की डिजाइन

    Galaxy S23 Ultra की डिजाइन में किसी तरह का कोई खास बदलाव नहीं किया गया है, हालांकि कैमरा बंप Galaxy S22 Ultra के मुकाबले थोड़ा अधिक है। कैमरा बंप की रिंग थोड़ी बड़ी है। Galaxy S23 Ultra के साथ कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है। Galaxy S23 Ultra को चार कलर में पेश किया गया है। सैमसंग ने पहली बार पिछले साल Samsung Galaxy S22 Ultra में एस पेन दिया था। फोन को फैंटम ब्लैक, ग्रीन, क्रीम और लावेंडर कलर में खरीदा जा सकेगा।

    Samsung Galaxy S23 Ultra: तस्वीरों में देखें कैसा है सैमसंग का 200 मेगापिक्सल कैमरे वाला पहला फोन

    उससे पहले गैलेक्सी नोट सीरीज में एस पेन मिलता था और अब Samsung Galaxy S23 Ultra के साथ भी एस पेन दिया गया है। बॉडी में आर्मर एल्यूमीनियम का इस्तेमाल हुआ है। फोन के किनारे की ग्रिपिंग पहले वाले मॉडल के मुकाबले बेहतर है। नीचे की ओर लेफ्ट में एस पेन का होल्डर है और टाईप-सी पोर्ट के साथ स्पीकर ग्रिल है। पावर और वॉल्यूम बटन राइट में हैं। सिम कार्ड ट्रे को भी नीचे ही जगह मिली है। फोन के रियर और फ्रंट दोनों पैनल ग्लास के हैं और फ्रेम मेटल का है। एस पेन और फोन दोनों को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है

    Samsung Galaxy S23 Ultra
    Samsung Galaxy S23 Ultra - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

    Galaxy S23 Ultra की डिस्प्ले

    नए फोन की डिस्प्ले की साइज और क्वॉलिटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फोन में 6.8 इंच की QHD+ डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है जिस पर गोरिल्ला ग्लास Victus 2 की प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1750 निट्स है। Samsung ने फोन के साथ Eye कंफर्ट शील्ड भी दिया है जो ब्लू लाइट को फिल्टर करता है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है जिसे 1Hz पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का भी सपोर्ट है। डिस्प्ले के साथ एडैप्टिव विजन बूस्टर है जो कि बेहतर डिस्प्ले क्वॉलिटी के लिए है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें