Samsung Galaxy S23: भारत में लॉन्च सैमसंग की सबसे पावरफुल स्मार्टफोन सीरीज, इसमें है 200MP कैमरा, जानें कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 02 Feb 2023 12:11 PM IST
विज्ञापन
Samsung galaxy s23 series launched in india know price specifications and details
Samsung galaxy s23 series - फोटो : अमर उजाला

    स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने इस साल के अपने सबसे बड़े इवेंट Samsung Galaxy Unpacked 2023 में अपनी सबसे पावरफुल स्मार्टफोन सीरीज गैलेक्सी एस 23 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत गैलेक्सी एस 23, गैलेक्सी एस 23 प्लस और गैलेक्सी एस 23 अल्ट्रा को लॉन्च किया गया है । भारत में इस सीरीज को 74,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। सैमसंग ने Galaxy S23 Ultra में 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है, जिसके साथ स्पेस जूम का सपोर्ट है। सीरीज के तीनों स्मार्टफोन के साथ Qualcomm के Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इस प्रोसेसर को खास तौर पर गैलेक्सी एस 23 सीरीज के लिए ऑप्टिमाइज किया है। फोन में डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन मिलता है। चलिए जानते हैं सैमसंग की गैलेक्सी एस 23 सीरीज की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    Samsung Galaxy S23 Series
    Samsung Galaxy S23 Series - फोटो : अमर उजाला

    Samsung Galaxy S23 Series की कीमत

    Samsung Galaxy S23 को ब्लैक, क्रीम, ग्रीन और लेवेंडर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके 8GB + 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 74999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 79,999 रुपये है।Samsung Galaxy S23 plus को फैंटम ब्लैक और क्रीम कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके 8GB + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 94,999 रुपये और 8GB + 512GB स्टोरेज की कीमत 1,04,999 रुपये है।Samsung Galaxy S23 Ultra इस सीरीज का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन है। इस फोन को फैंटम ब्लैक, क्रीम और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है यह फोन तीन स्टोरेज ऑप्शन में आता है। फोन के इसके 12GB + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,24,999 रुपये, 12GB + 512GB स्टोरेज की कीमत 1,34,999 रुपये और 12GB + 1TB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,54,999 रखी गई है।तीनों स्मार्टफोन को 17 फरवरी से कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। वहीं फोन को 2 फरवरी से प्री बुक किया जा सकता है।

    Samsung Galaxy S23
    Samsung Galaxy S23 - फोटो : अमर उजाला

    Samsung Galaxy S23 की स्पेसिफिकेशन

    सैमसंग गैलेक्सी एस 23 में 6.1 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और इसके साथ HDR10+ का भी सपोर्ट है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की प्रोटेक्शन है। फोन के साथ एंड्रॉयड 13 आधारित One UI 5.1 मिलता है। वेनिला वेरियंट के साथ 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है, जिसे खासतौर पर गैलेक्सी एस23 सीरीज के लिए कस्टमाइज किया गया है।

    सैमसंग गैलेक्सी एस 23 में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल और दूसरा लेंस 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जिसका अपर्चर f/2.4 है। तीसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का है जिसके साथ 3x ऑप्टिकल जूम मिलेगा और इसका अपर्चर f/2.2 है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। गैलेक्सी एस 23 में 3900mAh की बैटरी पैक की गई है जिसके साथ वायरलेस और वायर दोनों चार्जिंग का सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें