सैमसंग गैलेक्सी S10, S10 Plus, S10e की प्री-बुकिंग भारत में शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

सैमसंग के गैलेक्सी एस10 सीरीज के स्मार्टफोन गुरुवार को ही ग्लोबल लॉन्च हुए हैं और इसके साथ ही भारत में सैमसंग गैलेक्सी S10, S10 Plus, S10e की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। सैमसंग गैलेक्सी एस10, गैलेक्सी एस10 प्लस और गैलेक्सी एस10ई को अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम, सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और रिटेल स्टोर से प्री-बुक किया जा सरता है। भारत में सैमसंग गैलेक्सी S10, S10 Plus, S10e की बिक्री 8 मार्च से शुरू होगी।

सैमसंग गैलेक्सी S10, S10 Plus, S10e की कीमत
Samsung Galaxy S10 की भारत में शुरुआती कीमत 66,900 रुपये है, यानि इस कीमत में आपको 8 जीबी रैम के साथ 128GB की स्टोरेज मिलेगी, वहीं 8 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 84,900 रुपये है। वहीं गैलेक्सी एस10 प्लस की शुरुआती कीमत 73,900 रुपये और गैलेक्सी एस10 ई की शुरुआती कीमत 55,900 रुपये है। वहीं प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को सिर्फ 9,999 रुपये में गैलेक्सी वॉच मिलेगी और साथ ही 2,999 रुपये में गैलेक्सी बड्स मिलेगा।

सैमसंग गैलेक्सी एस10 की स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy S10 में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। इस फोन में 6.1 इंच की QHD+ कर्व्ड डायनेमिक एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले मिलेगी जिसकी आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसके अलावा इस फोन में ऑक्टाकोर एक्सिनोस 9820 प्रोसेसर है। इस फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी और 512 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।