सिर्फ 9,099 रुपये में खरीद सकते हैं सैमसंग गैलेक्सी S10, S10+, यह है ऑफर

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 23 Feb 2019 02:01 PM IST
Samsung Galaxy S10, Galaxy S10 Plus Listed on Airtel Online Store With Down Payment of Rs 9,099
samsung galaxy s10

    सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी एस सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन गैलेक्सी एस10, गैलेक्सी एस10 प्लस और गैलेक्सी एस10 लॉन्च किए हैं। वहीं अब सैमसंग गैलेक्सी S10, S10 Plus, S10e  की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। सैमसंग गैलेक्सी एस10, गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी एस10ई को अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम, एयरटेल के ऑनलाइन स्टोर, सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और रिटेल स्टोर से प्री-बुक किया जा सरता है। भारत में सैमसंग गैलेक्सी S10, S10 Plus, S10e की बिक्री 8 मार्च से शुरू होगी। इन तीनों फोन के लिए एयरटेल ने डाउनपेमेंट ऑफर की शुरुआत की है जिसके तहत आप सिर्फ 9,099 रुपये देकर फोन को खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा ऑफर।

    samsung galaxy s10
    samsung galaxy s10

    Airtel के ऑफर के तहत यदि आप सैमसंग गैलेक्सी S10, S10 Plus और 10e को खरीदना चाहते हैं तो आप एयरटेल के ऑनलाइन स्टोर से Galaxy S10 को ईएमआई पर ले सकते हैं। इसी ईएमआई में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही अमेजॉन प्राइम की एक साल का और नेटफ्लिक्स का 3 महीने के लिए सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

    samsung galaxy s10
    samsung galaxy s10

    Samsung Galaxy S10 को आप 9,099 रुपये का डाउनपेमेंट देना होगा और उसके बाद 2,999 रुपये की 24 ईएमआई देनी होगी। वहीं यदि आप गैलेक्सी एसप्लस लेना चाहते हैं तो 15,799 रुपये डाउनपमेंट देना होगा, वहीं Galaxy S10e को 7,499 रुपये के डाउनपेमेंट के साथ लिस्ट किया गया है।