सैमसंग गैलेक्सी S10, S10+ और S10e हुए लॉन्च, मिलेगा वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट

तमाम लीक्स और दावे वाली रिपोर्ट्स के बाद सैमसंग ने आखिरकार अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस10, गैलेक्सी एस10 प्लस और गैलेक्सी एस10ई को लॉन्च कर दिया है। इन तीनों फोन में सैमसंग ने डिस्प्ले में पंच होल कैमरा दिया है और इसके अलावा इन स्मार्टफोन्स में आपको फास्ट वायरलेस चार्जिंग के साथ डायेनेमिक एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। साथ ही एक फोन से दूसरे फोन को आप वायरलेस चार्जिंग की मदद से चार्ज भी कर सकेंगे। आइए जानते हैं तीनों फोन की खासियतों के बारे में।

सैमसंग गैलेक्सी एस10 की स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy S10 में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। इस फोन में 6.1 इंच की QHD+ कर्व्ड डायनेमिक एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले मिलेगी जिसकी आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8GHz है, हालांकि अलग-अलग देशों में अलग-अलग प्रोसेसर के साथ इसे पेश किया जाएगा। इस फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी और 512 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

सैमसंग गैलेक्सी एस10 का कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे है जिनमें 12 मेगापिक्सल का 77 डिग्री एंगल वाला, 12 मेगापिक्सल का 45 डिग्री एंगल वाला टेलीफोटो लेंस और 16 मेगापिक्सल का 123 डिग्री एंगल वाला अल्टा वाइड लेंस है। इसके साथ 10x डिजिटल जूम मिलेगा। वहीं सेल्फी के लिए आपको 10 मेगापिक्सल का f/1.9 अपर्चर वाला कैमरा मिलेगा। फ्रंट कैमरा के लिए डिस्प्ले में एक छेद दिया गया है फोन पर आप 4के वीडियो कॉलिंग भी कर सकते हैं।