सैमसंग गैलेक्सी एस10 कैमरा रिव्यू: देखें 10 सैंपल फोटोज

प्रदीप पांडे
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाप्रदीप पांडे
Sat, 06 Apr 2019 06:27 PM IST
Samsung Galaxy S10 Camera Review, See 10 Photo sample
samsung galaxy s10 - फोटो : amar ujala

    सैमसंग ने हाल ही में गैलेक्सी एस10 सीरीज के तीन स्मार्टफोन बाजार में उतारे हैं जिनमें गैलेक्सी एस10, गैलेक्सी एस10 ई और गैलेक्सी एस10 प्लस शामिल हैं। इनमें से रिव्यू के लिए हमें गैलेक्सी एस10 मिला है जिसको हम इस्तेमाल कर रहे हैं। सैमसंग गैलेक्सी एस10 के कैमरे का हमने रिव्यू किया है और कई फोटोज क्लिक की हैं तो आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है सैमसंग गैलेक्सी एस10 कैमरा। इस रिव्यू में हम 10 फोटोज सैंपल भी देखेंगे।

    samsung galaxy s10
    samsung galaxy s10 - फोटो : amar ujala

    सैमसंग गैलेक्सी एस10 का कैमरा

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे है जिनमें 12 मेगापिक्सल का 77 डिग्री एंगल वाला है और इसका अपर्चर f/1.5 है, वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का 45 डिग्री एंगल वाला टेलीफोटो है जिसका अपर्चर f/2.4 और 16 मेगापिक्सल का 123 डिग्री एंगल वाला अल्ट्रा वाइड लेंस है। इसके साथ 10x डिजिटल जूम मिलेगा। कैमरे में आपको इंस्टाग्राम का डायरेक्ट सपोर्ट मिलता है यानि फोटो क्लिक करके आप डायरेक्ट तौर एक क्लिक करके इंस्टाग्राम पर शेयर कर सकते हैं।

    samsung galaxy s10
    samsung galaxy s10 - फोटो : amar ujala

    फोन के कैमरे के साथ आपको फूड, पैनोरमा, प्रो (मैनुअल), लाइव फोकस, फोटो, वीडियो, सुपर स्लो मोशन, स्लो मोशन और हाइपर लैप्स जैसे मोड मिलते हैं। लाइव फोकस में आपको ब्लर, स्पिन, जूम और कलर प्वाइंट जैसे मोड मिलते हैं।

    वहीं सेल्फी के लिए आपको 10 मेगापिक्सल का f/1.9 अपर्चर वाला कैमरा मिलेगा। फ्रंट कैमरा के लिए डिस्प्ले में एक छेद दिया गया है फोन पर आप 4के वीडियो कॉलिंग भी कर सकते हैं। फ्रंट कैमरे की खासियत है कि इसकी मदद से भी आप 4के वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। दोनों कैमरे के साथ आपको ब्यूटी मोड और एआई का सपोर्ट मिलता है। सेल्फी के साथ आपको ग्रुप सेल्फी भी मिलती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें