Note 8 से लेकर iPhone 8 तक सितंबर में लॉन्च हुए ये स्मार्टफोन, जानिए किसके फीचर्स में है दम

अगस्त महीने में भारतीय बाजार में मोटो G5s और LG Q6 से लेकर माइक्रोमैक्स कैनवास इनफिनिटी जैसे मिड रेंज स्मार्टफोन की बहार आई थी। वहीं इसके विपरीत सितंबर महीने में एप्पल और सैमसंग जैसी कंपनियों ने महंगे स्मार्टफोन उतारे हैं। यहां हम सितंबर में लॉन्च हुए टॉप 5 स्मार्टफोन के फीचर्स बताएंगे, जिनके जरिए आप अपनी पसंद का स्मार्टफोन तय कर पाएंगे।

Samsung Galaxy Note 8:
डिस्प्ले: 6.3 इंच सुपर एमोलेड, Infinity Display
प्रोसेसर: 1.7GHz ऑक्टाकोर
रैम और इंटरनल स्टोरेज: 6GB/64GB
फ्रंट और रियर कैमरा : 12 मेगापिक्सल वाले डुअल रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट
बैटरी: 3300mAh
कीमत: 67,900 रुपए

Apple iPhone 8
सीरीज:
कंपनी ने आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस और साथ में आईफोन 10 भी लॉन्च किया। यहां आईफोन 8 सीरीज की बात होगी।
डिस्प्ले: 4.70 इंच, 5.50 इंच
प्रोसेसर: hexa-core
रैम और इंटरनल स्टोरेज: 2 जीबी/3जीबी। दोनों में 64 जीबी और 256 जीबी का विकल्प है।
फ्रंट और रियर कैमरा: 12 मेगापिक्सल रियर और 7 मेगापिक्सल फ्रंट।
बैटरी: 1821mAh और 2691mAh
कीमत: 64,000/77,000 रुपए और 73,000/86,000 रुपए