Samsung Galaxy M51 की पहली सेल आज, इसमें है सबसे बड़ी बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 18 Sep 2020 10:27 AM IST
Samsung Galaxy M51 Today Amazon Sale Price in India Price and Specifications
सैमसंग गैलेक्सी m51: Samsung Galaxy M51 - फोटो : AMAZON

    सैमसंग इंडिया के नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M51 की आज यानी 18 सितंबर 2020 को पहली सेल है। Samsung Galaxy M51 की बिक्री आज दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से होगी। सैमसंग गैलेक्सी एम51 की चर्चा इसकी बैटरी को लेकर है। Galaxy M51 में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। सैमसंग के इस फोन का मुकाबला Oneplus Nord से है।

    Samsung Galaxy M51
    Samsung Galaxy M51 - फोटो : SAMSUNG

    Samsung Galaxy M51 की कीमत-

    जहां तक कीमत का सवाल है तो सैमसंग के इस फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है यानी इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी, वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 26,999 रुपये है। यह फोन इलेक्ट्रिक ब्लू, स्लैस्टिकल ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा।

    Samsung Galaxy M51
    Samsung Galaxy M51 - फोटो : SAMSUNG

    Samsung Galaxy M51 की स्पेसिफिकेशन-

    सैमसंग के इस फोन में 6.7 इंच की सुपर एमोलेड प्लस इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू मिलेगा। फोन में 6 जीबी और 8 जीबी की रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें