Samsung Galaxy M32 भारत में पहली सेल आज, मिल रहा 1250 रुपये का कैशबैक

सैमसंग इंडिया ने पिछले सप्ताह ही भारत में अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M32 को भारत में लॉन्च किया है। Samsung Galaxy M32 सैमसंग की गैलेक्सी एम सीरीज का नया मेंबर है जिसमें 90Hz की एमोलेड डिस्प्ले और 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ भारतीय बाजार में उतारा गया है। Samsung Galaxy M32 की आज यानी 28 जून को पहली सेल है। फोन को आज दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा सैमसंग के इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर, 128 जीबी स्टोरेज है। फोन में चार रियर कैमरे हैं। सैमसंग के इस नए फोन का मुकाबला Redmi Note 10S, Poco M3 Pro और Realme 8 5G जैसे स्मार्टफोन के साथ है। सैमसंग के इस फोन की डिस्प्ले की ब्राइटनेस 800 निट्स है। इसके अलावा इसमें फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। फोन के सात 25वॉट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है लेकिन फोन के साथ बॉक्स में महज 15वॉच का ही चार्जर मिलेगा।

Samsung Galaxy M32 की कीमत
Samsung Galaxy M32 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। फोन को ब्लैक और लाइट ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री अमेजन इंडिया और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से शुरू हो गई। ICICI बैंक के कार्ड से खरीदारी करने पर 1,250 रुपये का कैशबैक मिल रहा है।

Samsung Galaxy M32 की स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy M32 में एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 है। इस फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है और ब्राइटनेस 800 निट्स है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।