Samsung Galaxy M31s vs Galaxy M31: आपके लिए कौन-सा फोन है बेस्ट?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 01 Aug 2020 06:47 PM IST
Samsung Galaxy M31s vs Galaxy M31 Which phone is better for you according to budget and features
Galaxy M31s vs M31 - फोटो : amarujala

    सैमसंग ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M31s लॉन्च कर दिया है। यह फोन कुछ महीने पहले लॉन्च हुए Samsung Galaxy M31 का अपग्रेडेड वर्जन है। सैमसंग के इस फोन को उनलोगों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो 20,000 रुपये की रेंज में बड़ी डिस्प्ले और बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि Galaxy M31s और Galaxy M31 में अंतर क्या है और दोनों में बेहतर कौन है? आइए जानते हैं...

    galaxy m31
    galaxy m31 - फोटो : samsung

    Galaxy M31s vs M31: कीमत

    Galaxy M31s के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,499 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 21,499 रुपये है। वहीं दूसरी ओर गैलेक्सी एम31 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,999 रुपये, 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 17,999 रुपये है।

    Samsung Galaxy M31s
    Samsung Galaxy M31s - फोटो : amarujala

    Galaxy M31s vs M31: स्पेसिफिकेशन

    सैमसंग के इन दोनों फोन में कंपनी का इनहाउस Exynos 9611 प्रोसेसर है। सैमसंग गैलेक्सी एम31 में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। वहीं Galaxy M31s में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। दोनों फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित One UI 2.0 ओएस मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें