Samsung Galaxy M31 की पहली सेल आज, मिलेगी 6000mAh की बैटरी

Samsung ने हाल ही में एम सीरीज के गैलेक्सी एम31 (Samsung Galaxy M31) को भारत में लॉन्च किया है। गैलेक्सी एम31 की आज यानी 5 मार्च को पहली सेल है। Samsung Galaxy M31 की बिक्री आज दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया और सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट से होगी। Samsung Galaxy M31 की खासियतों की बात करें तो इसमें 64 मेगापिक्सल का कैमरा है और 6000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy M31 की कीमत
कंपनी ने गैलेक्सी एम31 को 6 जीबी रैम +64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज के साथ बाजार में उतारा है। वहीं, कंपनी ने इस फोन के पहले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और दूसरे वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये रखी है। वहीं, ग्राहकों के लिए यह फोन ऑशन ब्लू और स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।

Samsung Galaxy M31 की स्पेसिफिकेशन
सैमसंग ने इस फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा कोर Exynos 9611 चिपसेट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित यूआई 2.0 पर काम करता है।
- KDM 851H Review: 7 घंटे की बैटरी लाइफ, बेस भी बढ़िया लेकिन क्या खरीदने लायक है यह वायरलेस हेडफोन
- TikTok की कंपनी ने भारत में लॉन्च किया म्यूजिक एप Resso, जानें इसके बारे में
- Harmano SPORTO Review: शानदार साउंड क्वालिटी और बैटरी वाला बजट नेकबैंड !
- ट्रोलर्स ने Coronavirus को भी नहीं छोड़ा, बनाए ऐसे मीम्स कि कोरोना भी डर जाए