तीन रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M21, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Wed, 18 Mar 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy M21 launched in India, know price and specifications
Samsung Galaxy M21 - फोटो : amazon

    सैमसंग ने एम सीरीज के तहत भारत में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M21 लॉन्च कर दिया है जो कि पिछले साल लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी एम20 का अपग्रेडेड वर्जन है। गैलेक्सी एम21 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इशके अलावा फोन में 6 जीबी रैम है।

    Samsung Galaxy M21
    Samsung Galaxy M21 - फोटो : amazon

    Samsung Galaxy M21 की कीमत

    सैमसंग के इस फोन की कीमत 12,999 रुपये है। इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगी। वहीं 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत कंपनी ने अभी नहीं बताई है। फोन की बिक्री 23 मार्च से अमेजन और कंपनी की साइट से होगी। बता दें कि Samsung Galaxy M20 की शुरुआती कीमत 10,990 रुपये थी।

    Samsung Galaxy M21
    Samsung Galaxy M21 - फोटो : amazon

    Samsung Galaxy M21 की स्पेसिफिकेशन

    फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। फोन में गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा गैलेक्सी एम21 में Exynos 9611 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली-G72 MP3 GPU मिलेगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें