सैमसंग गैलेक्सी M20 VS रेडमी नोट 6 प्रो VS Realme U1: कीमत से लेकर सभी फीचर्स तक जानें

सैमसंग ने नए साल की शुरुआत M सीरीज के दो स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एम20, गैलेक्सी एम10 के साथ की है। इन दोनों फोन में डुअल रियर कैमरा और वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगी। वहीं सैमसंग गैलेक्सी एम20 में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। सै मसंग गैलेक्सी एम20 की टक्कर शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो और रियलमी यू1 से हो रही है तो आइए जानते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी एम20 , शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो और रियलमी यू1 में से कौन-सा स्मार्टफोन आपके लिए बेहतर है।

सैमसंग गैलेक्सी एम20
डिस्प्ले- 6.3 इंच की वॉटरड्रॉप नॉच (वी) इनफिनिटी फुल एचडी प्लस
कैमरा- 13+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल वाला लेंस वाइड एंगल है
फ्रंट कैमरा- 8 मेगापिक्सल
प्रोसेसर- Exynos 7904
रैम- 3GB/4GB
स्टोरेज- 32GB/64GB
बैटरी- 5,000mAh
कीमत- 4GB+64GB (12,990 रुपये), 3GB+32GB (10,990 रुपये)

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो
डिस्प्ले- 6.2 फुल एचडी प्लस
रियर कैमरा- 12MP+5MP
फ्रंट कैमरा- 20MP+2MP
प्रोसेसर- क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636
रैम- 4GB/6GB
स्टोरेज- 64GB
बैटरी- 4000mAh
कीमत- 12,999 रुपये (4GB+64GB), 14,999 रुपये (6GB+64GB)