सैमसंग गैलेक्सी M20, M10 को खरीदने का आज फिर है मौका, मिलेगी 5000mAh की बैटरी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 07 Feb 2019 09:55 AM IST
Samsung Galaxy M20, Galaxy M10 goes to sale in India today, Know price and specifications
Samsung Galaxy M20, Galaxy M10

    सैमसंग इंडिया की नई सीरीज के नए स्मार्टफोन सैमसंग Galaxy M20 और M10 को खरीदने का आज यानि 7 फरवरी फिर से मौका है। सैमसंग गैलेक्सी एम20 और गैलेक्सी एम10 को आज दोपहर 12 बजे अमेजॉन इंडिया और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 को पहली बार भारत में ही लांच किया गया है। Galaxy M20 और M10  का खासियतों की बात करें तो इन दोनों फोन में आपको वॉटरड्रॉप नॉच वी इनफिनिटी डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा दोनों फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा। तो आइए जानते हैं दोनों फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से।

    Galaxy M10
    Galaxy M10

    सैमसंग गैलेक्सी एम10 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    सैमसंग गैलेक्सी एम10 में 6.2 इंच की HD+ इनफिनिटी वी डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में सैमसंग का ऑक्टाकोर एक्सिनॉज 7870 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा यह फोन 2 जीबी व 3 जीबी रैम वेरियंट और 16 जीबी व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। सैमसंग गैलेक्सी एम10 के कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का वाइंड एंगल है।

    सैमसंग गैलेक्सी M20, M10 को खरीदने का आज फिर है मौका, मिलेगी 5000mAh की बैटरी

    वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। इस फोन में 3400 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं मिलेगा, इसके बदले आपको फेस अनलॉक मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी एम10 की कीमत की बात करें तो 2GB+16GB की कीमत 7,990 रुपये और 3GB+32GBM वेरियंट की कीमत 8,990 रुपये है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें