Samsung Galaxy M13 vs Realme C35: 12 हजार रुपये में कौन है सॉलिड फोन, दोनों में क्या अंतर हैं?

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 14 Jul 2022 04:18 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy M13 vs Realme C35 which phone is better at rs 12000 specifications battery camera
Samsung Galaxy M13 vs Realme C35 - फोटो : अमर उजाला

    सैमसंग ने गुरुवार को भारतीय मार्केट में Galaxy M13 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। हाल ही में रियलमी ने भी अपना बजट सेगमेंट Realme C35 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। सैगसंग और रियलमी दोनों ही ब्रांड बजट सेगमेंट में भारतीय मार्केट में अच्छी पकड़ बनाए हुए हैं। दोनों ही ब्रांड लोकप्रिय भी हैं। ऐसे में एक ही समय पर लॉन्च होने वाले इन दोनों स्मार्टफोन में टक्कर देखने को मिल रही है। यदि आप भी Samsung Galaxy M13 vs Realme C35 में से अच्छा ऑप्शन नहीं चुन पा रहे हैं, तो इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे की आपके लिए इन दोनों में से कौन-सा स्मार्टफोन अच्छा रहेगा। चलिए जानते हैं इनके फीचर्स...

    Samsung Galaxy M13 vs Realme C35
    Samsung Galaxy M13 vs Realme C35 - फोटो : अमर उजाला

    Samsung Galaxy M13 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है, जबकि इसका 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट 13,999 रुपये कीमत पर मिलता है। फोन को अमेजन से खरीदा जा सकेगा। फोन पर ICICI बैंक कार्ड पर आपको 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। फोन को तीन कलर स्टारडस्ट ब्राउन (Stardust Brown), मिडनाइट ब्लू (Midnight Blue) और एक्वा ग्रीन (Aqua Green) में लॉन्च किया गया है।realme C35 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये है, जबकि इसका 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट 13,999 रुपये कीमत पर मिलता है। Realme C35 दो कलर ऑप्शन ग्लोइंग ब्लैक और ग्लोइंग ग्रीन कलर में मिलता है। फोन को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलता है।

    Samsung Galaxy M13 vs Realme C35
    Samsung Galaxy M13 vs Realme C35 - फोटो : Realme

    Samsung Galaxy M13 में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले मिलती है, जो 480 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है। इसके डिस्प्ले में गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मिलती है। फोन में Exynos 850 प्रोसेसर, 6 जीबी तक की वर्चुअल रैम और एंड्रॉयड 12.0 आधारित One UI 4 मिलता है।Realme C35 में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो 1080x2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। फोन में Unisoc T616 ऑक्टाकोर प्रोसेसर और एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI R एडिशन दिया गया है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें