Samsung Galaxy M02s की पहली सेल आज, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ मिलेगी 5000mAh की बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 19 Jan 2021 09:43 AM IST
Samsung Galaxy M02s sale starts today via amazon and samsung website with 10 percent discount
Samsung Galaxy M02s - फोटो : अमर उजाला

    सैमसंग ने के नए बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy M02s  की आज यानी 19 जनवरी को पहली सेल है। Galaxy M02s की आज पहली सेल अमेजन इंडिया, सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर के अलावा ऑफलाइन स्टोर से होगी। अमेजन रिपब्लिक डे सेल के तहत फोन खरीदने पर एसबीआई क्रेडिट कार्ड के साथ 10 फीसदी की छूट भी मिल रही है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा यह दो वेरियंट में उपलब्ध है।

    Samsung Galaxy M02s
    Samsung Galaxy M02s - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Samsung Galaxy M02s की कीमत

    Galaxy M02s के 3GB+32GB वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये और 4GB+64GB वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये है। यह फोन ब्लैक, ब्लू और रेड कलर वेरियंट में मिलेगा।

    Samsung Galaxy M02s
    Samsung Galaxy M02s - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Samsung Galaxy M02s की स्पेसिफिकेशन

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Samsung Galaxy M02s में एंड्रॉयड 10 आधारित सैमसंग वन यूआई है। फोन में 6.5 इंच की टीएफटी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1560 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 GPU है। फोन में 3/4 जीबी रैम के साथ 32/64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें