Samsung Galaxy M02 की बिक्री भारत में शुरू, कीमत मात्र 6,999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 09 Feb 2021 12:26 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy M02 sale start in India With Dual Rear Cameras 5000mAh Battery Price and Specifications
Samsung Galaxy M02 - फोटो : amarujala

    सैमसंग ने अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M02 को आज यानी नौ फरवरी को पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है। Samsung Galaxy M02 को आज अमेजन इंडिया, सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। फोन के खास फीचर्स की बात करें तो Samsung Galaxy M02 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सैमसंग के इस फोन का मुकाबला Poco C3, Redmi 9, Realme C15 और Micromax In 1b जैसे स्मार्टफोन के साथ है।

    Samsung Galaxy M02
    Samsung Galaxy M02 - फोटो : amarujala

    Samsung Galaxy M02 की भारत में कीमत

    Samsung Galaxy M02 की कीमत भारत में 6,999 रुपये है जो कि 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत है। फोन की बिक्री अमेजन से हो रही है। लॉन्चिंग ऑफर के तहत फोन को 6,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy M02 का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट 7,499 रुपये में मिलेगा। Galaxy M02 को ब्लैक, ब्लू, ग्रे और रेड कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा।

    Samsung Galaxy M02
    Samsung Galaxy M02 - फोटो : amarujala

    Samsung Galaxy M02 की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित One UI दिया गया है। इसमें 6.5 इंच की HD+ इनफिनिटी वी डिस्प्ले है। फोन में मीडियाटेक MediaTek 6739 प्रोसेसर है। इसमें 3 जीबी तक रैम और 32 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें