Samsung का यह सस्ता फोन हुआ और सस्ता, नई कीमत 9,000 से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 17 Aug 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy M01 Price Cut in India now at Rs 8399 on Amazon
Samsung Galaxy M01 - फोटो : amarujala

    यदि आपको भी चाइनीज स्मार्टफोन को लेकर कोई समस्या है तो यह खबर आपके लिए है। सैमसंग का एक सस्ता स्मार्टफोन और सस्ता हो गया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सैमसंग के नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M01 की। Samsung Galaxy M01 की कीमत में कंपनी ने 600 रुपये की कटौती की है। आइए जानते हैं।

    Samsung Galaxy M01
    Samsung Galaxy M01 - फोटो : amazon

    Samsung Galaxy M01 की नई कीमत

    सैमसंग के इस स्मार्टफोन की कीमत अब 8,399 रुपये हो गई है, जबकि पहले इसकी कीमत 8,999 रुपये थी। नई कीमत के साथ इस फोन को 18 अगस्त से अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है, हालांकि सैमसंग की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह कटौती अस्थायी है या स्थायी। वहीं सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर यह फोन अभी भी पुरानी कीमत यानी 9,999 रुपये में ही लिस्ट है।

    Samsung Galaxy M01
    Samsung Galaxy M01 - फोटो : SAMSUNG

    Samsung Galaxy M01 की स्पेसिफिकेशन

    सैमसंग गैलेक्सी एम01 में 5.71 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1560 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें