राहत: सैमसंग का स्मार्टफोन हुआ भारत में 6000 रुपये सस्ता, 7000mAh की बैटरी से है लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 05 Aug 2021 01:30 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy F62 Price in India cut by Rs 6000 Now Starts from Rs 17999
Samsung Galaxy F62 - फोटो : amarujala

    यदि आपको भी सैमसंग के स्मार्टफोन पसंद हैं लेकिन कुछ फोन की कीमत अधिक होने के कारण नहीं खरीद पा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। सैमसंग की गैलेक्सी एफ सीरीज का एक फोन भारत में सस्ता हो गया है। Samsung Galaxy F62 की कीमत में 6,000 रुपये की कटौती हुई है। सैमसंग ने अपने इस मिडरेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy F62 (Review) को इसी साल जनवरी में भारत में लॉन्च किया था। सैमसंग गैलेक्सी एफ सीरीज के पहले फोन को पिछले साल अक्तूबर में लॉन्च किया गया था जो कि Galaxy F41 था। Samsung Galaxy F62 में पंचहोल डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें Exynos 9825 प्रोसेसर दिया गया है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। सैमसंग के इस एफ सीरीज के स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी है। आइए जानते हैं सैमसंग के Galaxy F62 की नई कीमत और सभी फीचर्स के बारे में

    Samsung Galaxy F62
    Samsung Galaxy F62 - फोटो : Flipkart

    Samsung Galaxy F62 की नई कीमत

    Samsung Galaxy F62 की शुरुआती कीमत 23,999 रुपये थी जो कि अब 17,999 रुपये हो गई है। इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट मिलेगा। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी मॉडल की कीमत अब 19,999 रुपये हो गई है जो कि पहले 25,999 रुपये थी। फोन को लेजर ब्लू, लेजर ग्रीन और लेजर ग्रे कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा।

    Samsung Galaxy F62
    Samsung Galaxy F62 - फोटो : अमर उजाला

    Samsung Galaxy F62 की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 दिया गया है। फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में ऑक्टाकोर Exynos 9825 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें