सैमसंग के 4 रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन की कीमत का हुआ खुलासा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 07 Nov 2018 11:07 AM IST
Samsung Galaxy A9 2018 launch in India soon, Price leaked
Samsung Galaxy A9 2018

    सैमसंग ने हाल ही में मलेशिया के कुआलालंपुर में सैमसंग गैलेक्सी ए9 2018 को को लांच किया है। Samsung Galaxy A9 (2018) में 4 रियर कैमरे दिए गए हैं। वहीं अब गैलेक्सी ए9 2018 भारत में लांच जल्द ही लांच होने वाला है, हालांकि फोन की लांचिंग से पहले इसकी कीमत लीक हो गई है। 91Mobiles की रिपोर्ट्स केो मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी ए9 2018 की भारत में कीमत 39,000 रुपये होगी। इस फोन की कीमत का पता सैमसंग की वेबसाइट के सोर्स कोड से चला है।

    Samsung Galaxy A9 (2018)
    Samsung Galaxy A9 (2018)

    सैमसंग गैलेक्सी ए9 2018 की सबसे बड़ी खासियत की बात करें तो Samsung Galaxy A9 (2018) में 4 रियर कैमरा दिया गया है और इस तरह 4 रियर कैमरा वाला यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन हो गया है।

    Samsung Galaxy A9 (2018)
    Samsung Galaxy A9 (2018)

    Samsung Galaxy A9 (2018) की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी जिसे 512 जीबी तक मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

    और पढ़ें...