Samsung Galaxy A80 की पहली सेल आज, इसमें है रोटेटिंग कैमरा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 01 Aug 2019 10:40 AM IST
Samsung Galaxy A80 sale starts in India today know price and specifications
Samsung Galaxy A80 - फोटो : amar ujala

    सैमसंग के पहले और दुनिया के दूसरे रोटेटिंग कैमरे वाले स्मार्टफोन गैलेक्सी ए80 (Galaxy A80) की सेल आज यानी 1 अगस्त से भारत में शुरू हो रही है। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी ए80 को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था और इसके लिए प्री-ऑर्डर पहले से हो रहा था। सैमसंग गैलेक्सी ए80 को अब सैमसंग की वेबसाइट, ऑफलाइन स्टोर और प्रमुख ई-कॉमर्स साइट से खरीदा जा सकेगा।

    Samsung Galaxy A80
    Samsung Galaxy A80 - फोटो : Samsung

    Samsung Galaxy A80 की कीमत और लॉन्चिंग ऑफर्स

    भारत में गैलेक्सी ए80 की कीमत 47,990 रुपये है और यह फोन सिर्फ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। गैलेक्सी ए80 एंजल गोल्ड, घोस्ट व्हाइट और फैंटम ब्लैक कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा। लॉन्चिंग ऑफर्स की बात करें तो यदि आप सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको पांच फीसदी का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।

    Samsung Galaxy A80
    Samsung Galaxy A80 - फोटो : amazon

    सैमसंग गैलेक्सी ए80 की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित सैमसंग का 'वन यूआई' दिया गया है। गैलेक्सी ए80 में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। डिस्प्ले में कोई नॉच नहीं दी गई है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का हाल ही में लॉन्च हुआ नया प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 730G दिया है, जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है और इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.2GHz है। फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें