ट्रिपल रोटेटिंग कैमरे वाला Samsung Galaxy A80 इसी महीने होगा लॉन्च, ये हैं फीचर

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 02 Jul 2019 10:31 AM IST
Samsung Galaxy A80 India Launch in July, but not be online exclusive
Samsung Galaxy A80 - फोटो : samsung

    सैमसंग का 'ए' सीरीज का स्मार्टफोन गैलेक्सी ए80 इसी महीने भारत में लॉन्च होगा, हालांकि कंपनी ने तारीख का खुलासा नहीं किया है। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के इनोवेशन, प्रोडक्ट प्लानिंग ग्रुप के प्रमुख योन जियोंग किम ने अपने एक बयान में कहा है कि भारत सैमसंग के लिए सबसे बड़ा और तेजी से बढ़ता हुआ स्मार्टफोन बाजार है। सैमसंग गैलेक्सी ए80 की खासियतों की बात करें तो इसमें फुल व्यू डिस्प्ले और रोटेटिंग कैमरा दिया गया है। बता दें कि गैलेक्सी ए80 और गैलेक्सी ए70 को पहली बार थाईलैंड में लॉन्च किया गया था। इनमें से गैलेक्सी ए70 की बिक्री पहले से ही भारत में हो रही है।

    samsung galaxy a80
    samsung galaxy a80

    सैमसंग गैलेक्सी ए80 की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित सैमसंग का 'वन यूआई' दिया गया है। गैलेक्सी ए80 में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। डिस्प्ले में कोई नॉच नहीं दी गई है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का हाल ही में लॉन्च हुआ नया प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 730G दिया है, जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है और इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.2GHz है। फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

    Samsung Galaxy A80
    Samsung Galaxy A80 - फोटो : samsung

    सैमसंग गैलेक्सी ए80 का कैमरा

    फोन में रोटेटिंग ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और अपर्चर f/2.0 है, वहीं दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा कैमरा 3डी कैमरा है। सेल्फी के लिए कमांड देने पर अपने आप ही तीनों कैमरे रोटेटिंग अंदाज में ऊपर की तरफ आएंगे। सेल्फी के लिए भी रियर कैमरा का ही इस्तेमाल होगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें