Samsung Galaxy A54 5G बनाम Galaxy A34 5G, कौन सा फोन है फायदे का सौदा, जानें सभी फीचर्स

स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने हाल ही में एक साथ अपने दो फोन Samsung Galaxy A54 5G और Galaxy A34 5G को लॉन्च किया है। दोनों फोन को मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है। दोनों स्मार्टफोन के साथ IP57 रेटिंग, 5G सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं दोनों फोन के साथ 5,000mAh बैटरी और 25 वाट की चार्जिंग मिलती है। यदि आप भी सैमसंग का फोन खरीदना चाहते हैं और इस दोनों फोन में से कंफ्यूज हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको Samsung Galaxy A54 5G vs Galaxy A34 5G की कीमत से लेकर फीचर्स तक की जानकारी देने वाले हैं। चलिए जानते हैं।

Samsung Galaxy A54 5G vs Galaxy A34 5G: कीमत
Samsung Galaxy A54 5G को ऑसम वायलेट और ऑसम ग्रेफाइट कलर में खरीदा जा सकता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 38,999 रुपये है। यह कीमत 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की है। Galaxy A54 के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 40,999 रुपये है।Samsung Galaxy A34 5G को ग्रेफाइट, लाइम और सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। Galaxy A34 5G भी दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 30,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 32,999 रुपये है।

Samsung Galaxy A54 5G vs Galaxy A34 5G: स्पेसिफिकेशन
गैलेक्सी ए54 5जी में 6.4 इंच का फुलएचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट रेट के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट भी है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है। Samsung Galaxy A54 5G के साथ एंड्रॉयड 13 आधारित One UI 5.1 मिलता है और इसके साथ 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।सैमसंग गैलेक्सी ए34 5जी को भी एंड्रॉयड 13 आधारित One UI 5.1 के साथ पेश किया गया है। Galaxy A34 5G के साथ बड़ा 6.6 इंच फुलएचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट रेट के साथ आता है। Galaxy A34 5G में भी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। Galaxy A34 5G के साथ भी 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दिया गया है।
- WhatsApp में ऐसे करें टेक्स्ट एडिट, फोटो-वीडियो सब में करेगा काम
- Nokia ने पेश किया नया यूजर इंटरफेस, लेकिन नोकिया फोन पर नहीं होगा उपलब्ध, जानें क्या है बड़ा कारण
- WhatsApp Text Editing: अब व्हाट्सएप पर चैटिंग का मजा होगा दोगुना, जारी हुआ टेक्स्ट एडिटिंग फीचर, ऐसे करेगा काम
- World Backup Day 2023: विश्व बैकअप डे का इतिहास और कुछ एक्सटर्नल स्टोरेज ऑप्शन