झटका: सैमसंग का यह स्मार्टफोन हुआ 1000 रुपये महंगा, मार्च में हुआ था लॉन्च

हाल ही में रियलमी और शाओमी के करीब 15 स्मार्टफोन महंगे हुए हैं और उसके बाद अब सैमसंग ने अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A52 (Review) की कीमत में 1,000 रुपये का इजाफा कर दिया है। Samsung Galaxy A52 को इसी साल मार्च में लॉन्च किया गया था। यह फोन 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के साथ आता है और इसे वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 की रेटिंग मिली है। बाजार में फोन के डिजाइन और लुक की भी काफी चर्चा है। Samsung Galaxy A52 में स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर भी दिया गया है।

Samsung Galaxy A52 की नई कीमत
Samsung Galaxy A52 अब 27,499 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इस कीमत में फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। पहले इस फोन की कीमत 26,499 रुपये थी। वहीं 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत अब 28,999 रुपये हो गई है जो कि पहले 27,999 रुपये थी।

Samsung Galaxy A52 की स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy A52 में एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 दिया गया है। इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
- उपलब्धि: भारत का नंबर-1 स्मार्टवॉच ब्रांड बना सैमसंग, सालाना शिपमेंट में 860 फीसदी का इजाफा
- Micromax के अनोखे ईयरबड्स की बिक्री शुरू, औरत-मर्द की आवाज में कर सकेंगे बात
- 30 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ Redmi Earbuds 3 Pro भारत लॉन्च
- Redmi 10 Prime: 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ बजट फोन भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 12,499 रुपये