सैमसंग गैलेक्सी ए50, ए30 की बिक्री भारत में शुरु, जानें कीमत और फीचर्स

सैमसंग ने भारत में हाल ही में अपनी ए सीरीज का विस्तार करते हुए तीन नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए50, गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए10 पेश किए हैं। इन तीनों फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में ऑउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई 9.0 भी मिलेगा। इनमें से गैलेक्सी ए50 और गैलेक्सी ए30 की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। आइए जानते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ए50 की स्पेसिफिकेशन
इनमें से A50 में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है और इसमें ऑक्टाकोर एक्सिनॉस 9610 प्रोसेसर मिलेगा। फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित वन यूआई मिलेगा। इसके अलावा फोन में अल्ट्रा-वाइड, स्लो मोशन और हाइपरलैप्स भी मिलेगा।

सैमसंग गैलेक्सी ए50 का कैमरा
इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 25 मेगापिक्सल का, दूसरा 5 मेगापिक्सल का और तीसरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, डुअल सिम सपोर्ट, सी-टाईप चार्जिंग और 15 वाट के चार्जर के साथ 4000mAh की बैटरी मिलेगी।