Samsung Galaxy A34 5G Unboxing: सुपर AMOLED डिस्प्ले और OIS कैमरे वाला फोन, डिजाइन भी है शानदार, देखें फोटो

स्मार्टफोन ब्रांड Samsung ने आज ही अपने मिड रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy A34 5G को भारत में लॉन्च किया है। इस फोन को ग्रेफाइट, लाइम और सिल्वर कलर ऑप्शन और 30,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। फोन में सुपर AMOLED डिस्प्ले और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन यानी OIS कैमरे का सपोर्ट दिया गया है। Samsung Galaxy A34 5G में प्रीमियम डिजाइन के साथ 5,000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यदि आप इस फोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस अनबॉक्सिंग रिपोर्ट में हम आपको Samsung Galaxy A34 5G की डिजाइन, फोटो और कैमरा सेटअप तक की जानकारी देने वाले हैं।चलिए इसका अनबॉक्सिंग देखते हैं।

Samsung Galaxy A34 5G Unboxing: डिजाइन
सैमसंग के नए 5G फोन के साथ प्रीमियम डिजाइन मिलता है। फोन के साथ किनारे मेटल के हैं और बैक प्लास्टिक बिल्ड में मिलता है। Samsung Galaxy A34 5G के साथ फ्लैट, लीनियर कैमरा हाउसिंग एक सीमलेस यूनी-बॉडी डिजाइन दिया गया है। इसके साथ नया रिफाइंड और पॉलिश्ड कैमरा मॉड्यूल मिलता है। बैक पैनल पर मैट डिजाइन दिया गया है। बैक साइड से फोन का डिजाइन काफी शानदार लगता है। बटन और पोर्ट्स की बात करें तो फोन में लेफ्ट साइड में कोई भी बटन और पोर्ट नहीं है।
फोन के टॉप साइड में सिम ट्रे मिलता है। राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर्स और पावर बटन है। फोन में नीचे की तरफ टाइप-सी पोर्ट, सिंगल स्पीकर और माइक मिलता है। फोन में 3.5MM ऑडियो जैक नहीं है। सामने की तरफ फोन में वाटरड्रॉप नॉच मिलता है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन में बैजल्स काफी कम हैं। डिजाइन के मामले में सैमसंग ने अच्छा काम किया है। हालांकि, बिल्ड हमें उतनी खास नहीं लगी।

Samsung Galaxy A34 5G Unboxing: स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी ए 34 5जी में एंड्रॉयड 13 आधारित One UI 5.1 मिलता है। फोन में बड़ा 6.6 इंच फुलएचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और (1080 x 2400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन मिलता है। डिस्प्ले के साथ प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 मिलता है।
वहीं सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। फोन की स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के साथ क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने फोन के प्रोसेसर का खुलासा नहीं किया है।
- RGB लाइटिंग वाला ईयरबड्स, कीमत 1 हजार से भी कम
- Amazfit की एमोलेड डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, शानदार डिजाइन के साथ मिलेगी 20 दिन की बैटरी
- Samsung Galaxy S23 Vs S23 Plus: दोनों फ्लैगशिप फोन में क्या है अंतर? डिस्प्ले से लेकर फीचर्स तक, जानें सबकुछ
- Whatsapp: व्हाट्सएप लाया कमाल का फीचर! अब स्टेटस पर लगा सकेंगे वॉइस नोट, ऐसे करेगा काम