Offer: Samsung का 128GB वाला फोन हुआ 3499 रुपये सस्ता, इसमें है सुपर एमोलेड डिस्प्ले

फेस्टिव सेल से ठीक पहले सैमसंग की ए सीरीज का एक फोन सस्ता हो गया है। Samsung Galaxy A32 की कीमत में 3,400 रुपये की कटौती हुई है। Samsung Galaxy A32 को नई कीमत के साथ अमेजन इंडिया पर देखा जा सकता है। Samsung Galaxy A32 दो रैम और स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध है और दोनों की कीमत में कमी हुई है। कटौती के बाद Samsung Galaxy A32 की कीमत 20,000 रुपये से भी कम हो गई है। Samsung Galaxy A32 को पिछले साल मार्च में लॉन्च किया गया था। बाद में Samsung Galaxy A32 का 8 जीबी रैम वेरियंट भी लॉन्च हुआ। आइए जानते हैं नई कीमत और फोन के फीचर्स के बारे में विस्तार से...

Samsung Galaxy A32 की नई कीमत
अमेजन पर Samsung Galaxy A32 के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत अब 18,500 रुपये हो गई है जो कि पहले 21,999 रुपये थीं, वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज को अब 18,750 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी कीमत पहले 23,499 रुपये थी।

Samsung Galaxy A32 में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू नॉच डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा। 8 जीबी रैम वाले मॉडल के साथ 4 जीबी वर्चुअल रैम (रैम प्लस) मिलेगी।