Samsung Galaxy A20 की पहली सेल आज, कीमत 13 हजार रुपये से कम

सैमसंग के ए सीरीज के नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए20 (samsung Galaxy A20) की पहली बार भारत में बिक्री होगी। गैलेक्सी ए20 को गैलेक्सी ए10, गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए50 के बाद भारतीय मोबाइल बाजार में उतारा गया है। गैलेक्सी ए20 की खासियतों की बात करें तो इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है और इसके साथ 15 वॉट फास्ट चार्जर मिलेगा।

सैमसंग गैलेक्सी ए20 की कीमत और लॉन्चिंग ऑफर्स
सैमसंग के इस नए फोन की कीमत 12,490 रुपये है और यह फोन ब्लैक, ब्लू और रेड कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन को सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर, सैमसंग ओपेरा हाउस, ई-कॉमर्स साइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी ए20 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित वन यूआई है। इसके अलावा फोन में 6 इंच की एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1560 पिक्सल है। डिस्प्ले में वाटर ड्रॉप नॉच मिलेगा। फोन में ऑक्टाकोर Exynos 7884 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.6GHz है। यह फोन 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा, स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।