Samsung Galaxy A14 5G Unboxing: सैमसंग का प्रीमियम डिजाइन वाला फोन, देखें फोटो और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग ने हाल ही में अपने नए बजट 5G फोन Samsung Galaxy A14 5G को भारत में लॉन्च किया है। इस फोन की शुरुआती कीमत 16,499 रुपये है। इस कीमत पर 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट आता है। फोन तीन कलर ऑप्शन सिल्वर, ऑरेंज और लाइट ब्लू कलर में आता है। Samsung Galaxy A14 5G में प्रीमियम डिजाइन के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट वाली HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 16 जीबी तक रैम वर्चुअल रैम और कंपनी का इन हाउस प्रोसेसर Exynos 1330 का सपोर्ट मिलता है। यदि आप इस फोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस अनबॉक्सिंग रिपोर्ट में हम आपको Samsung Galaxy A14 5G की डिजाइन, फोटो और कैमरा सेटअप तक की जानकारी देने वाले हैं। चलिए Samsung Galaxy A14 5G का अनबॉक्सिंग देखते हैं।

Samsung Galaxy A14 5G Unboxing: हाइलाइट्स
प्रोसेसर- Samsung Exynos, ऑक्टा कोरस्टोरेज- 4GB +64GB, 6GB +128GB और 8GB +128GBडिस्प्ले- 6.6 इंच पीएलएस एलसीडी, 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेटरियर कैमरा- 50MP + 2MP + 2MP (ट्रिपल प्राइमरी कैमरा)फ्रंट कैमरा- 13MPबैटरी 5000mAh, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट

Samsung Galaxy A14 5G Unboxing: डिजाइन
सैमसंग के नए 5G फोन के साथ प्रीमियम डिजाइन मिलता है। फोन के साथ किनारे मेटल के हैं और बैक प्लास्टिक बिल्ड में मिलता है। इसमें फ्लैट, लीनियर कैमरा हाउसिंग एक सीमलेस यूनी-बॉडी सिल्हूट डिजाइन दिया गया है। इसके साथ रिफाइंड और पॉलिश्ड कैमरा मॉड्यूल है। बैक पैनल पर लेजर पैटर्न बैक कवर जैसा डिजाइन मिलता है। कुल मिलाकर कहें तो बैक साइड से फोन का डिजाइन काफी शानदार लगता है।
फोन में लेफ्ट साइड में कोई भी बटन नहीं है। यहां सिम ट्रे मिलती है। राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर्स और पावर बटन है। पावर बटन के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट है। फोन में नीचे की तरफ टाइप-सी पोर्ट और सिंगल स्पीकर मिलता है। फोन में 3.5MM ऑडियो जैक भी है। सामने की तरफ फोन में वाटरड्रॉप नॉच मिलता है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन में काफी बड़े-बड़े बैजल्स मिलते हैं। चिन भी काफी बड़ा मिलता है। फोन सामने की तरफ से उतना खास नहीं लगता है।