Samsung Sale: स्मार्टफोन के साथ टीवी पर भी मिल रही भारी छूट, जानें सभी ऑफर्स

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट की सेल 23 सितंबर से शुरू होने वाली है। लेकिन इससे पहले की Samsung ने अपनी NO MO’ FOMO फेस्टिवल सेल की घोषणा कर दी है। इस सेल को 20 सितंबर से शुरू कर दिया गया है। सेल में गैलेक्सी फोन्स, टैबलेट और वियरेबल डिवाइस से साथ AC (एयर कंडीशनर्स), वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और माइक्रोवेव को भी आधी कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह सभी ऑफर्स कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर्स और सैमसंग शॉप एप पर उपलब्ध हैं।

Galaxy S21 FE 5G
इस सेल में Samsung Galaxy S21 FE 5G को 31,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। Galaxy S21 FE 5G के 8GB+128GB वेरियंट की कीमत 74,999 रुपये है, लेकिन फोन को सैमसंग की सेल में आधी से भी कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। इसमें बैंक ऑफर भी शामिल है। इसके साथ 24,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर और 12 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिलेगा।
Samsung Galaxy S22+
सैमसंग के फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S22+ पर भी इस सेल में 59,999 रुपये की छूट मिल रही है। फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,01,999 रुपये है, जिसे सेल में 69,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 1,05,999 रुपये कीमत वाले 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज को 88,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। साथ फोन पर 10,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिलेगा।

Samsung Galaxy M33 5G
सैमसंग सेल में इस फोन को 14,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन की कीमत 24,999 रुपये है। Samsung Galaxy M33 5G में120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले का सपोर्ट है। फोन में 5nm का ऑक्टाकोर Exynos प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है।