Republic Day 2021: भारत के टॉप-5 सुपर कंप्यूटर जिनका लोहा मानती है दुनिया

जब भी आजादी के जश्न की बात होती तब देश की सुरक्षा घेरा की बात जरूर होती है। पहले देश की सुरक्षा के लिए हथियारों की बात होती थी, लेकिन लड़ाई सिर्फ हथियारों की नहीं, बल्कि वर्चुअल (साइबर) तौर पर भी होने लगी है। आज जितनी मजबूती सीमा पर चाहिए, उतनी ही मजबूती साइबर वर्ल्ड में भी चाहिए। आइए इस गणतंत्र दिवस के खास मौके पर हम भारत के उन टॉप-5 सुपर कंप्यूटर के बारे में जानते हैं जिनका लोहा पूरी दुनिया मानती है।

परम युवा 2 सुपर कंप्यूटर को पुणे में सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) में रखा गया है। इसे इंटेल ने तैयार किया है और दुनिया के टॉप 500 सुपर कंप्यूटर की लिस्ट में इसे 251वां स्थान प्राप्त हुआ है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें इंटेल का 221 Xeon E5-2670 नॉड्स हैं और इसमें कुल 200TB की स्टोरेज है। इसमें 26520 को-प्रोसेसर कोर हैं। परम युवा 2 का इस्तेमाल जैव सूचना विज्ञान, अंतरिक्ष, मौसम पूर्वानुमान, भूकंपीय डाटा विश्लेषण, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, वैज्ञानिक अनुसंधान और दवा के क्षेत्र में होता है। इस कंप्यूटर को नेशनल नॉलेज नेटवर्क के माध्यम से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के साथ भी जोड़ा जा सकता है और हाई-स्पीड डाटा ट्रांसफर हो सकता है।

आईआईटी दिल्ली के कैंपस में भारत का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर है। इस सुपर कंप्यूटर में जो ग्राफिक्स है वह दुनिया के कुछ चुनिंदा कंप्यूटर्स में ही है। इसके लिए आईआईटी दिल्ली NVIDIA के साथ काम भी कर रहा है। इस कंप्यूटर को दुनिया के टॉप 500 सुपर कंप्यूटर की लिस्ट में 166वां स्थान प्राप्त हुआ है। इसकी स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें HP ProLiant XL230a सर्वर और HP ProLiant XL250a Gen9 सर्वर है जिसे NVIDIA के K40M GPU कार्ड का सपोर्ट मिला है। इसमें कुल 1.5PB की स्टोरेज है। इसमें कुल 322 ग्राफिक्स कार्ड हैं जो कि NVIDIA के टेस्ला मॉडल K40M हैं। इस सुपर कंप्यूटर का इस्तेमाल जीव विज्ञान, नैनो सिस्टम, वायुमंडलीय विज्ञान और जैव सूचना विज्ञान के क्षेत्र में शोध के लिए होता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल सिस्टम डाटा एनालिटिक्स, डीप लर्निंग, कंप्यूटेशनल फिजिक्स, केमिस्ट्री, कम्प्यूटेशनल फ्लूइड डायनामिक्स और मैटेरियल साइंस के क्षेत्र में अध्ययन के लिए भी होता है।
- आधार, वोटर और पैन कार्ड प्रिंट कराने वाली थर्ड पार्टी वेबसाइट्स से रहें सावधान, ये है लिस्ट
- Republic Day 2021: कोरोना से लड़ने में टेक्नोलॉजी का भारत में कैसे हुआ इस्तेमाल
- मिलिट्री ग्रेड बिल्ड क्वॉलिटी के साथ LG K42 भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 10,990 रुपये
- BSNL Republic Day 2021 Offers: 398 रुपये का प्लान हुआ लॉन्च, दो प्लान की वैधता 72 दिनों तक बढ़ी