48 मेगापिक्सल कैमरे वाले सबसे सस्ते फोन को खरीदने का आज शानदार मौका

भारत समेत पूरी दुनिया में 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन की मांग बढ़ रही है। इसे देखते हुए तमाम मोबाइल निर्माता कंपनियां 48 मेगापिक्सल के साथ अपने स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। इसी कड़ी में शाओमी ने हाल ही में भारत में 48 मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 7S लॉन्च किया है जो कि भारत में 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ बिकने वाला सबसे सस्ता फोन है। Redmi Note 7S की आज यानि 29 मई 2019 को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट, एमआई स्टोर और एमआई के ऑनलाइन स्टोर पर फ्लैश सेल है। आइए जानते हैं इस फोन के फीचर्स के बारे में...

Redmi Note 7S की स्पेसिफिकेशन
रेडमी नोट 7एस में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2340×1080 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू, 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 मिलेगा। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

Redmi Note 7S का कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ आपको PDAF, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सपोर्ट के साथ पोट्रेट मोड मिलेगा। फ्रंट कैमरे के साथ फेस अनलॉक मिलेगा।