रेडमी नोट 7 प्रो और रेडमी नोट 7 को खरीदने का आज फिर से है मौका

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 20 Mar 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7 Sale today in India: Price, Specifications
Redmi Note 7 pro

    शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी के दो स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 प्रो और रेडमी नोट 7 की आज फिर से सेल है। इन दोनों फोन को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट, एमआई डॉट कॉम और एमआई होम से खरीदा जा सकेगा। बता दें कि रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो को पिछले महीने 28 फरवरी को लॉन्च किया गया था। तो आइए जानते हैं इन दोनों फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन।

    Redmi Note 7
    Redmi Note 7

    रेडमी नोट 7 की स्पेसिफिकेशन

    रेडमी नोट 7 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है और डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच है।

    Redmi Note 7
    Redmi Note 7

    रेडमी नोट 7 का कैमरा

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का दिया गया है। कैमरे के साथ एआई का सपोर्ट मिलेगा। चीन में इस फोन को 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ पेश किया गया था।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें