रेडमी नोट 7 प्रो की पहली सेल आज, इसमें है 48MP का कैमरा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 13 Mar 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
Redmi note 7 pro goes to sale in India today first time, Know price and offers
Redmi note 7 pro

    चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने पिछले महीने भारत में रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो को लॉन्च किया था। इनमें से रेडमी नोट 7 प्रो (Redmi note 7 pro) में कंपनी ने 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, हालांकि इससे पहले चीन में रेडमी नोट 7 को 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ पेश किया गया था। रेडमी नोट 7 की बिक्री पहले से ही भारत में हो रही है, लेकिन Redmi note 7 pro की आज पहली सेल है। रेडमी नोट 7 प्रो को आज यानि 13 मार्च को दोपहर 12 बजे शाओमी के स्टोर, एमआई डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

    Redmi Note 7 pro
    Redmi Note 7 pro

    रेडमी नोट 7 प्रो की स्पेसिफिकेशन

    रेडमी नोट 7 प्रो की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन के प्रोसेसर की बात करें इसमें क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर है और यह फोन 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB के स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा, हालांकि स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

    Redmi Note 7 pro
    Redmi Note 7 pro

    रेडमी नोट 7 प्रो का कैमरा

    इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.79 है। वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ एआई का भी सपोर्ट मिलेगा। वहीं इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। साथ ही यह फोन 4के वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें