Redmi Note 7 PRO खरीदने का आज फिर मौका, जियो देगा 1120GB तक डाटा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 05 Jun 2019 10:49 AM IST
Redmi Note 7 PRO Flash sale today in India via flipkart, price and specifications
Redmi Note 7 PRO - फोटो : mi.com

    शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी के 48 मेगापिक्सल वाले कैमरे वाले स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 प्रो को आज फिर से फ्लैश सेल में खरीदने का मौका है। फोन को आज यानि 5 जून दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट, एमआई डॉट कॉम और एमआई होम से खरीदा जा सकेगा। बता दें कि रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो को 28 फरवरी को लॉन्च किया गया था जिनमें से कंपनी ने रेडमी नोट 7 को रिप्लेस करने के लिए कंपनी ने रेडमी नोट 7एस को पेश किया है।

    Redmi Note 7 pro
    Redmi Note 7 pro

    रेडमी नोट 7 प्रो की स्पेसिफिकेशन

    रेडमी नोट 7 प्रो की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन के प्रोसेसर की बात करें इसमें क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर है और यह फोन 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

    Redmi Note 7 pro
    Redmi Note 7 pro

    रेडमी नोट 7 प्रो का कैमरा

    इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.79 है। वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ एआई का भी सपोर्ट मिलेगा। वहीं इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। साथ ही यह फोन 4के वीडियो की रिकॉर्डिंग मिलेगी।