रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी रैम वेरियंट की पहली सेल आज, मिलेगा 48 मेगापिक्सल का कैमरा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 10 Apr 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
Redmi Note 7 Pro 6GB RAM Variant Firts sale today in India, Know price and specifications
Redmi note 7 pro

    शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 प्रो का नया वेरियंट पेश कर दिया है। रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की आज यानि 10 अप्रैल 2019 को पहली सेल है। इससे पहले इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की सेल हो रही है। इसके अलावा आज  रेडमी नोट 7  को भी खरीदने का मौका है। इन दोनों फोन को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट, एमआई डॉट कॉम और एमआई होम से खरीदा जा सकेगा।

    Redmi note 7 pro
    Redmi note 7 pro

    रेडमी नोट 7 प्रो की स्पेसिफिकेशन

    रेडमी नोट 7 प्रो की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन के प्रोसेसर की बात करें इसमें क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर है और यह फोन 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

    Redmi Note 7 pro
    Redmi Note 7 pro

    रेडमी नोट 7 प्रो का कैमरा

    इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.79 है। वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ एआई का भी सपोर्ट मिलेगा। वहीं इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। साथ ही यह फोन 4के वीडियो की रिकॉर्डिंग मिलेगी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें