रेडमी नोट 7 की पहली सेल आज, एयरटेल देगा 1120GB डाटा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 06 Mar 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
Redmi Note 7 First sale in India today, Know price and specification
Redmi Note 7

    शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी के नए स्मार्टफोन रेडमी नोट 7  की बिक्री भारत में आज यानि 6 मार्च को पहली सेल होगी। फोन को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट, एमआई होम और एमआई की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। बता दें कि कंपनी ने रेडमी नोट 7 के साथ रेडमी नोट 7 प्रो को भी लॉन्च किया है। फोन की खासियतों की बात करें तो रेडमी नोट 7 फोन के बैक और फ्रंट पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। साथ ही फोन में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

    Redmi Note 7
    Redmi Note 7

    रेडमी नोट 7 की स्पेसिफिकेशन

    रेडमी नोट 7 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है और डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच है।

    Redmi Note 7
    Redmi Note 7

    रेडमी नोट 7 का कैमरा

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का दिया गया है। कैमरे के साथ एआई का सपोर्ट मिलेगा। चीन में इस फोन को 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ पेश किया गया था।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें