Redmi Note 12 Pro Speed Edition: 108MP कैमरा और 12GB रैम के साथ रेडमी का नया फोन लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 28 Dec 2022 12:23 PM IST
सार

Redmi Note 12 Pro Speed Edition को शिमर ग्रीन, टाइम ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 778G प्रोसेसर और 12 जीबी तक की रैम दी गई है।

विज्ञापन
Redmi Note 12 Pro Speed Edition launched with 108MP camera and 12GB RAM know features and price
Redmi Note 12 Pro Speed Edition - फोटो : Redmi

    स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी ने अपने नए स्मार्टफोन Redmi Note 12 Pro Speed Edition को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को फिलहाल घरेलू मार्केट में लॉन्च किया गया है। रेडमी नोट 12 प्रो स्पीड एडिशन में 6.67 इंच की पंच होल एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। फोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 778G प्रोसेसर और 12 जीबी तक की रैम दी गई है। बता दें कि रेडमी नोट 12 प्रो स्पीड एडिशन, रेडमी की 12 सीरीज का चौथा फोन है। इससे पहले प्रो, प्रो प्लस और डिस्कवरी एडिशन वेरिएंट्स को लॉन्च किया गया है। चलिए जानते हैं रेडमी नोट 12 प्रो स्पीड एडिशन के अन्य स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में...

    Redmi Note 12 Pro Speed Edition
    Redmi Note 12 Pro Speed Edition - फोटो : Redmi

    Redmi Note 12 Pro Speed Edition की कीमत

    रेडमी नोट 12 प्रो स्पीड एडिशन को शिमर ग्रीन, टाइम ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन तीन स्टोरेज में आता है। इसके 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,699 चीनी युआन लगभग 20,000 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,799 चीनी लगभग 21,300 रुपये रखी गई है। वहीं रेडमी नोट 12 प्रो स्पीड एडिशन के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,999 चीनी युआन लगभग 23,741 रुपये रखी गई है।

    Redmi Note 12 Pro Speed Edition
    Redmi Note 12 Pro Speed Edition - फोटो : Redmi

    Redmi Note 12 Pro Speed Edition की स्पेसिफिकेशन

    रेडमी नोट 12 प्रो स्पीड एडिशन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस पंच होल एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 900 निट्स की है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का सपोर्ट दिया गया है। फोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 778G प्रोसेसर और 12 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित MIUI 14 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें