Amazon Sale: 19,999 रुपये वाले Redmi 5G फोन को 1249 रुपये में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

अमेजन इंडिया पर रिपब्लिक डे सेल (Republic Day Sale) की शुरुआत हो गई है। 20 जनवरी तक चलने वाली अमेजन ग्रेड रिपब्लिक डे सेल 2023 (Amazon Great Republic Day sale 2023) सेल में स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर्स देखने मिल रहे हैं। अमेजन की इस सेल में 19,999 रुपये वाले Redmi Note 12 5G फोन को मात्र 1249 रुपये खरीदा जा सकता है। साइट पर फोन को 2 हजार रुपये के डिस्काउंट के साथ 17,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यदि आप किसी अच्छे 5G फोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो सेल में बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर के साथ Redmi Note 12 5G को बेहद सस्ते दाम में अपना बना सकते हैं। चलिए जानते है फोन के ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Redmi Note 12 5G पर ऑफर्स
अमेजन ग्रेड रिपब्लिक डे सेल 2023 में Redmi Note 12 5G को 10 फीसदी छूट के साथ 17,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस कीमत पर 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है। फोन की खरीद पर 860 रुपये प्रति माह की आसान ईएमआई और कई बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। फोन के साथ बैंक ऑफर में SBI क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 फीसदी (1250 रुपये तक) इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।

सिर्फ इतना ही नहीं Redmi Note 12 5G की खरीद पर कंपनी 16,750 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। यानी आप पुराने फोन के बदले 16,750 रुपये तक की और बचत कर सकते हैं। सभी ऑफर्स और एक्सचेंज के साथ आप Redmi Note 12 5G को 1,249 रुपये तक की कीमत पर खरीद सकते हैं।