Redmi Note 11 vs Redmi Note 11S: दोनों फोन में क्या है फर्क, कीमत से लेकर फीचर्स तक जानें

रेडमी इंडिया ने हाल ही में Redmi Note 11 सीरीज भारत में पेश की है जिसके तहत Redmi Note 11 और Redmi Note 11S स्मार्टफोन बाजार में उतारे गए हैं। Redmi Note 11 और Redmi Note 11S के फीचर्स काफी हद तक एक ही जैसे हैं। दोनों फोन में 90Hz की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा दोनों फोन के साथ क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। Redmi Note 11 और Redmi Note 11S 33W की फास्ट चार्जिंग के साथ आते हैं। दोनों फोन की बैटरी को लेकर दो दिनों के बैकअप का दावा किया गया है, लेकिन यहां बड़ा सवाल यह है कि जब दोनों फोन के फीचर्स एक ही जैसे हैं तो कंपनी ने दो फोन लॉन्च ही क्यों किए हैं? आइए जानते हैं...

Redmi Note 11 के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,499 रुपये है, वहीं 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है। फोन को होरिजॉन ब्लू, स्पेस ब्लैक और स्टारबर्स्ट व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा।Redmi Note 11S के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,499 रुपये है, वहीं 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,499 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,499 रुपये है। Redmi Note 11S को होरिजॉन ब्लू, पोलर व्हाइट और स्पेस ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा।

Redmi Note 11 में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 13 है। इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन मेंस्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर, 6 जीबी तक LPDDR4X रैम है।Redmi Note 11S में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 13 है। इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन मेंमीडियाटेक हीलियो G96 प्रोसेसर, 8 जीबी तक LPDDR4X रैम है।