महज पांच मिनट में 300000 लोगों ने खरीदा यह स्मार्टफोन, जानें खासियत

शाओमी के फोन की बिक्री का रिकॉर्ड प्रत्येक कुछ महीने पर टूट जाता है। अभी हाल ही में शाओमी ने अपने सब-ब्रांड रेडमी के तहत Redmi K40 सीरीज को लॉन्च किया है, हालांकि Redmi K40 सीरीज को फिलहाल चीन में ही लॉन्च किया गया है। Redmi K40 सीरीज को पिछले महीने चीन में लॉन्च गया था। अब कंपनी ने Redmi K40 की बिक्री को लेकर दावा किया है कि पहली सेल में ही इस सीरीज के 3,00,000 लाख स्मार्टफोन बिक गए हैं।

हैरान करने वाली बात यह है कि 3,00,00 लाख स्मार्टफोन की बिक्री महज सेल शुरू के पांच मिनट में हुई है। बता दें कि Redmi K40 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं जिनमें Redmi K40, Redmi K40 Pro और Redmi K40 Pro+ शामिल हैं। फोन की अगली सेल 8 मार्च को है। इससे पहले कंपनी ने दावा किया था कि महज पांच मिनट में उसने 3,50,000 Mi 11 बेचे हैं। आइए जानते हैं Redmi K40 सीरीज की खासियत....

सबसे पहले आपको बता दें कि Redmi K40 और Redmi K40 Pro और Redmi K40 Pro+ तीनों स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 दिया गया है। Redmi K40 में 6.67 इंच की फुल एचडी E4 एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की स्टाइल पंचहोल है। फोन में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर, 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज है। Redmi K40 में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए 40 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6 और 4520mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। को सपोर्ट करती हैं।