Redmi K20, Redmi K20 Pro हुए लॉन्च, मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा

शाओमी के Redmi K20 और Redmi K20 Pro स्मार्टफोन अब आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गए हैं। इन दोनों फोन को कई महीनों से आ रहीं लीक रिपोर्ट्स के बाद लॉन्च किया गया है। रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो की लॉन्चिंग चीन के बीजिंग में आयोजित एक इवेंट में हुई। बता दें कि शाओमी के अलग ब्रांड होने के बाद रेडमी के तहत कंपनी ने रेडमी नोट 7 सीरीज के दो और के सीरीज के दो स्मार्टफोन पेश किए हैं। शाओमी ने हाल ही में दावा किया है कि 129 दिन में कंपनी ने रेडमी नोट 7 सीरीज के 1 करोड़ फोन बेचे हैं।

Redmi K20 Pro की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 मिलेगा। रेडमी के20 प्रो में 6.39 इंच की एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम, 256 जीबी तक स्टोरेज और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 मिलेगा।

Redmi K20 Pro का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इस फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX586 सेंसर वाला, दूसरा 13 मेगापिक्सल का और तीसरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का पॉप अप कैमरा दिया गया है।